झुंझुनूं में उम्मेद सिंह महला को बनाया जिलाध्यक्ष:राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा की हुई बैठक
झुंझुनूं में उम्मेद सिंह महला को बनाया जिलाध्यक्ष:राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा की हुई बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा की बैठक पंचायत समिति सभागार में हुई। जिसमें उम्मेद सिंह महला को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी शीशराम डूडी व राजेंद्र सिंह लॉयल ने बताया- बैठक में 17 संगठनों के पदाधिकरियों ने उम्मेद सिंह महला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। इस दौरान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष होशियार सिंह खीचड़, महामंत्री सुनील बलौदा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कानूनगो संघ के महामंत्री संजीव कुमार खटकड़, योगेंद्र कुमार तेतरवाल, राजस्थान सहायक व अतिरिक्त विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, विमल कुमार जांगिड़, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, महामंत्री लक्ष्मण कुमार, उपाध्यक्ष अंनेश कुमार, शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष रामावतार जांगिड़, योगेश चंद्र जाखड़, नरेंद्र झाझड़िया, शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप झाझड़िया, राजस्थान कृषि स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज कुल्हाड़, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशपाल चौधरी मौजूद रहे।
इनके अलावा राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार यादव, राजस्थान आयुर्वेद परिचालक संघ के जिलाध्यक्ष देवकरण सिंह, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गुमान सिंह, राजस्थान वाहन चालक व तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार चौरासिया, राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, राजस्थान कंप्यूटर अधीनस्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश नूनिया भी उपस्थित रहे। सभागार में अध्यक्ष बबीता चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख विद्याधर गिल, राजस्थान पटवार संघ के प्रांतीय सलाहकार शीशराम महला, अमीलाल पूनिया, सेवानिवृत्ति भू-अभिलेख निरीक्षक रामनिवास महला भी मौजूद थे।