पंचायत शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव में कमलेश झारोड़ा बनी अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
बुहाना : बुहाना पंचायत समिति परिसर में सोमवार 2 सितंबर को सुबह 10 बजे पंचायत शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष विक्रम यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया। तथा शीघ्र नियमितीकरण के लिए आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। जिसमें सर्वसम्मति से कमलेश झारोड़ा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। तथा महिमा यादव को सचिव चुना गया। करण सिंह कुहाड़वास संयोजक, कैलाशचंद शर्मा संरक्षक, रीना यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि पंचायत शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य ही करवाए जाए। जबरन शिक्षण कार्य नही करवाया जाए। निदेशक बीकानेर के जॉब चार्ट की पालना सुनिश्चित करवाई जाए। अन्यथा संघ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगा। पंचायत शिक्षकों का अनुभव 9 वर्ष की बजाय 7 वर्ष मानकर नरेगा कर्मी की तर्ज पर 2 वर्ष की छूट देकर नियमितीकरण शीघ्र शुरू किया जाए। विभाग में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति से पद भरे जाएं। अधिकारीयों द्वारा संविदा कर्मी को प्रताड़ित नहीं किया जाए। अगर किसी भी कार्मिक को प्रताड़ित किया जाएगा तो संघ इसका कड़ा विरोध करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राधेश्याम यादव, प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा, शेरसिंह भालोठ, कमलेश देवी, महिमा यादव, कैलाशचंद शर्मा, करण सिंह, रीना यादव, मंजू यादव, पूनम यादव, सत्यवीर सिंह तुंदवाल, मोतीलाल, करण सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, संजय सहित अनेक पंचायत शिक्षक मौजूद थे।