[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुएं से पानी निकाल रही युवती का पैर फिसला, मौत:कुएं को पंप से खाली कर 2 घंटे बाद निकाला गया शव, पुलिस कर रही मामले की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कुएं से पानी निकाल रही युवती का पैर फिसला, मौत:कुएं को पंप से खाली कर 2 घंटे बाद निकाला गया शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

कुएं से पानी निकाल रही युवती का पैर फिसला, मौत:कुएं को पंप से खाली कर 2 घंटे बाद निकाला गया शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत बुजा की ढाणी में खेत में बने एक कुएं से पानी निकालते समय एक युवती का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। इस दुर्घटना में युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर टोडा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से 2 घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से पानी निकाल कर युवती को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि, मोकलवास ग्राम पंचायत के बुजा में 20 वर्षीय काजल अपने खेत में काम कर रही थी। जब उसे प्यास लगी, तो वह खेत में बने कुएं से पानी निकालने गई थी। पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, और काजल कुएं में जा गिरी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

कुएं में भरे पानी को खाली कर युवती को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। फिलहाल सदर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77