झुंझुनूं में डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर:धरना -प्रदर्शन कर जता रहे विरोध; मरीजों को हुई परेशानी
झुंझुनूं में डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर:धरना -प्रदर्शन कर जता रहे विरोध; मरीजों को हुई परेशानी
झुंझुनूं : पश्चिमी बंगाल में डॉक्टर से रेप-मर्डर के मामले में झुंझुनूं के सरकारी व प्राइवेट चिकित्सक हड़ताल उतर आए हैं। 24 घंटे के लिए चिकित्सकों ने पेन डाउन कर दिया है। अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद हैं। सरकारी व प्राइवेट डॉक्टरों की ओर से कलेक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है।
इधर चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर नहीं होने से मरीज बिना दिखाए ही वापस लौट रहे हैं। आईएमए के सचिव लालचंद ढ़ाका ने बताया कि यह जघन्य अपराध है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए। जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए। साथ ही कार्य स्थल पर इस तरह की घटना का दोहराव नहीं हो, इसके लिए ऐसा कानून बनाएं जिससे डॉक्टर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। धरने में चिकित्सकों के अलावा जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन व सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए।
शाम को घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसमें सामाजिक संगठन, सर्व समाज के लोग, महिला कर्मी और चिकित्सा कर्मी शामिल होंगे।
इस दौरान उपचार प्रदेशाध्यक्ष डॉ कमलचंद सैनी, डॉ राजेश कटेवा, अरुण शूरा, कमलचंद मीणा, राजेन्द्र ढ़ाका, कैलाश राहड़, सुभाष भारद्वाज, सहीराम, देवेन्द्र, जगदेव सिंह, कुंदन सिंह मील, नरेन्द्र गिल, नत्थू सिंह, हनुमान सिंह शेखावत, नेमीचंद पूनिया, शुभकरण मील, संतोष ढ़ाका, प्रियंका बुडानिया सहित जिलेभर चिकित्सक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2142198


