[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन:अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़कों पर लगाई दौड़, लोगों को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन:अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़कों पर लगाई दौड़, लोगों को किया जागरूक

नीमकाथाना में तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन:अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़कों पर लगाई दौड़, लोगों को किया जागरूक

नीमकाथाना : नीमकाथाना में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट से मैराथन दौड़ को कलेक्टर शरद मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।

मैराथन शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए छावनी, नगर परिषद के सामने, खेतड़ी मोड़ से जिला स्टेडियम में पहुंची जहां पर मैराथन दौड़ का समापन किया गया। कलेक्टर शरद मेहरा, एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी गिरधारी लाल शर्मा, जिला परिषद एसीईओ, एसडीएम राजवीर यादव, सीमा मीणा, नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीणा, सीमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर की सड़कों पर दौड़ लगाई।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया

कलेक्टर शरद मेहरा ने कहा कि 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। हर घर में तिरंगा वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है जगह-जगह कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं और तिरंगा वितरण किया जा रहा है। नीमकाथाना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज और कल भी लोगों को उत्साहित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles