[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना: होटल के खिलाफ प्रदर्शन, केबिन हटाने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

बुहाना: होटल के खिलाफ प्रदर्शन, केबिन हटाने के निर्देश

होटल के खिलाफ प्रदर्शन, केबिन हटाने के निर्देश

बुहाना. पुराना बाजार में संचालित होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाते युवाओं ने गुरुवार को दोपहर में एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उधर, पुलिस इस मामले में होटल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त नजर आई। सीआइ महेन्द्र सिंह ने होटल संचालक को थाने बुलाया और अलग-अलग बनाए गए केबिन तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए पाबंद किया। पुलिस ने होटल के लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज भी जांच के लिए मंगवाए हैं। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि होटल के आस-पास रिहायशी मकान बने हुए हैं। सड़क पर महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं का आवागमन लगा रहता है। होटल पर पूरे दिन संदिग्ध कार्य संचालित होते हैं। पुलिस को कई बार होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना दी गई है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने होटल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पंचायत समिति सदस्य राजपाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह तंवर, भविष्य शर्मा, नरेन्द्र सिंह, हर्षित, दुर्गेश, दीपक शर्मा, पंकज कुमार, मंदीप, नवीन सिंह, निशांत सिंह, जगदीश सिंह, देवेन्द्र अमीत मीना, सोनू शामिल थे। होटल संचालक अशोक कुमार ने भी पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में सोनू, निशांत सहित अन्य पर होटल में शीशा तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin