Bharat Jodo Yatra: कल से राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा, जानें किस रास्ते से गुजरेगी, कहां सभा और विश्राम?
भारत जोड़ो यात्रा का आज शनिवार को मध्यप्रदेश में आखिरी दिन है। कल रविवार चार नवंबर को राहुल गांधी यात्रा के साथ राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा एमपी की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी।

Bharat Jodo Yatra : राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का रास्ता साफ हो गया है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट फिलहाल के लिए शांत हो गए हैं। उनके गुट के नेताओं ने भी चुप्पी साध रखी है। उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने और उसका विरोध करने की धमकी देने वाले गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला भी मान गए हैं। इससे राहुल गांधी का राजस्थान में रास्ता साफ हो गया है।
भारत जोड़ो यात्रा का आज शनिवार को मध्यप्रदेश में आखिरी दिन है। कल रविवार चार नवंबर को राहुल गांधी यात्रा के साथ राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा एमपी की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी। 15 दिन में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर क्या तैयारी?
