[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निम्स विश्वविद्यालय एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के मध्य एमओयू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निम्स विश्वविद्यालय एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के मध्य एमओयू

वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा को समाज सेवा और मानवीय मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता : प्रो. अमेरिका सिंह

जयपुर : निम्स युनिवर्सिटी राजस्थान,जयपुर मे हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हर्ष अग्रवाल तथा प्रो. अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर निम्स युनिवर्सिटी राजस्थान ,जयपुर के मध्य शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान संगीत, फिल्म एवं मनोरंजन इंडस्ट्री के क्षेत्र में परस्पर सहभागिता को लेकर एमओयू (MOU) हुआ ।

ट्रस्ट के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हर्ष अग्रवाल ने बताया हेल्प यू एज्युकेशन एण्ड चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। पिछले 12 वर्षों में, ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश में एक जन कल्याण संगठन के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की है। अपने सम्मानित संरक्षकों, पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय गोपाल दास नीरज, पद्म श्री से सम्मानित स्वर्गीय अनवर जलालपुरी, और भजन सम्राट पद्म श्री से सम्मानित अनूप जलोटा द्वारा निर्देशित, ट्रस्ट अपने संसाधनों के माध्यम से सकारात्मकता लाने के लिए शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान में राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रूप से शामिल है।

इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) का उद्देश्य शैक्षिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक संवर्धन और सामाजिक कल्याण तथा संगीत, फिल्म एवं मनोरंजन इंडस्ट्री के क्षेत्र में परस्पर सहभागिता को लेकर निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर और हेल्प यू ट्रस्ट के बीच एक सहयोगात्मक संबंध स्थापित करना है। दोनों पक्ष आपसी उद्देश्यों को प्राप्त करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हैं।

निम्स युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर, प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया आगामी अगस्त माह मे प्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के द्वारा निम्स युनिवर्सिटी में भजन तथा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हेल्प यू एजुकेशनल एण्ड चेरिटेबल ट्रस्ट के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हर्ष अग्रवाल के निम्स युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर, प्रोफेसर अमेरिका सिंह में परस्पर एमओयू (MOU) के दौरान निम्स युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो डॉ. संदीप त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, डॉ. तुषार जगावत, आशीष माथुर, डॉ. दीप्ति रस्तोगी, डॉ. कुलदीप सिंह झाला, डॉ. पियूष पाठक, डॉ. गोविन्द उपाध्याय, राधेश्याम गुर्जर, अशोक कुमार मेर, आशुतोष सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77