या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्दे खाक
या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्दे खाक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : मंगलवार को कत्ल की रात मनाने के बाद ताजिए बुधवार अलसुबह मोहर्रम वाले चौक में पहुंचे। चौक में बैठक लगाई गई और लोग अपने-अपने घरों से खीर, चूरमा व रोट सहित विभिन्न पकवान बना कर लाए और नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया। बैठक से दस बजे ताजियों को जुलूस के लिए उठाया गया और ढोल ताशों की मातमी धुनों के साथ जुलूस शुरू हुआ। जुलूस मदीना बाजार व संगम बाजार होता हुआ देर शाम को सिल्ला वाले चौक में पहुंचा जहां पर अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। चौक में अखाड़ा लगाया गया जिसमें कलाकारों की ओर से कई तरह के करतब दिखाए गए। जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह छबील की स्टालें लगाकर छबील पिलाई। मगरिब की नमाज के बाद सिल्ला वाले चौक से ताजिए रवाना हुए और ईशा की नमाज के बाद मैदाने कर्बला में या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजियों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने में बगड़ पुलिस और मोहर्रम पर लगाए गए मजिस्ट्रेट संजय महला (महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक) ने अपनी अच्छी भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037969


