मोहर्रम को लेकर सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन
मोहर्रम को लेकर सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक
खेतडी : खेतडी पुलिस थाना मे मोहर्रम पर्व को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को पुलिस उप अधिक्षक जुल्फीकार अली व थानाधिकारी भॅवर लाल कुमावत ने सम्बोधित किया। पुलिस उप अधिक्षक जुल्फीकार अली ने कहा की हम सब को सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। सभी को आनन्द पुर्वक त्योहार मनाने चाहिए। बैठक मे सीएलजी सदस्यो ने सडक निर्माण मे हो रही देरी व खराब पडे सीसीटीवी कैमरो का मुददा उठाया। जिस पर थानाधिकारी भॅवर लाल कुमावत ने बताया की मैने तिन बार अधिशाषी अधिकारी को पत्र व फोन के द्वारा इस विषय के बारे मे बताया है मगर वे हर बार कहते है की वे कैमरे पॉच सात दिन मे सही करवा देंगे लेकिन चार माह बित जाने पर भी आज तक कैमरे ठिक नही करवाए गए।
इस अवसर पर गजेन्द्र जलन्द्रा , डॉक्टर सोमदत भगत, कैलाश स्वामी, चिमन लाल सोनी, पवन भार्गव, दुर्गाप्रसाद पपुरना, लियाकत अली, सिकन्दर अली, जावेद हुसैन, नवाब नारिया आदी मौजुद थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066497


