[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘सचिन पायलट की अपनी सरकार में दुर्दशा हुई’:ऊर्जा मंत्री नागर बोले- उनको अच्छी तरह मालूम है 5 साल कैसे निकाले; अपने हालात पर बोलें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

‘सचिन पायलट की अपनी सरकार में दुर्दशा हुई’:ऊर्जा मंत्री नागर बोले- उनको अच्छी तरह मालूम है 5 साल कैसे निकाले; अपने हालात पर बोलें

'सचिन पायलट की अपनी सरकार में दुर्दशा हुई':ऊर्जा मंत्री नागर बोले- उनको अच्छी तरह मालूम है 5 साल कैसे निकाले; अपने हालात पर बोलें

टोंक : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सचिन पायलट के ‘बीजेपी सरकार में असमंजस की स्थिति’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पायलट साहब को ज्यादा पता है, उनकी अपनी सरकार में पांच साल क्या दुर्दशा हुई है।

नागर ने कहा- किन हालातों में और कहां-कहां घिरे रहे हैं, ये वो ही बता सकते हैं। क्या उनको मिला है और क्या उनकी हालत रही है। पायलट को अच्छी तरह मालूम है कि कैसे 5 साल निकाले हैं और उनको क्या-क्या दिन देखने पड़ रहे हैं। इसलिए वह इस (बीजेपी सरकार) पर बोलने से पहले अपनी सरकार के 5 साल में अपने हालात पर बोलें तो बेहतर होगा।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को टोंक दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने बजट के क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।
ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने बजट के क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।

बिजली संकट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
मंत्री नागर ने बिजली संकट के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने 5 साल तक कोई बिजली उत्पादन नहीं किया। हमने बिजली उत्पादन इकाइयों की उत्पादन क्षमता 20 प्रतिशत बढ़ाई है। इसी तरह कांग्रेस पर ERCP को 5 साल तक लटकाने का आरोप भी लगाया।

किसानों को जल्द पेंडिंग कृषि कनेक्शन मिलेंगे
राजस्थान में बिजली निगम में किसानों के पेंडिंग कृषि कनेक्शन के मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा- पिछली सरकार ने चुनावों को लेकर किसानों को ठगने का काम किया। किसानों को कृषि कनेक्शन देने नहीं थे। बस उनके डिमांड नोटिस निकाल दिए, न उपकरणों का इंतजाम किया और न इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की। जहां भी कनेक्शन नहीं मिल पाए वहां पिछली सरकार का कुप्रबंधन जिम्मेदार है।

नागर ने कहा- जहां भी टेंडर दिए, वहां समीक्षा की गई है। अब हमने तय किया है कि विभागीय स्तर पर खरीदेंगे करेंगे और कनेक्शन करेंगे। राजस्थान के किसानों को जल्द पेंडिंग कृषि कनेक्शन मिलेंगे। विभागीय स्तर पर उपकरण खरीदेंगे। बेहतर मैनेजमेंट कर किसानों के कनेक्शन करेंगे।

मंत्री हीरा लाल नागर ने जिला परिषद परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान कलेक्टर, बीजेपी जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख भी मौजूद रहे।
मंत्री हीरा लाल नागर ने जिला परिषद परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान कलेक्टर, बीजेपी जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख भी मौजूद रहे।

मंत्री, कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने किया पौधरोपण
ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने टोंक जिला परिषद सभागार में परिवर्तित बजट 2024-25 के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल आदि मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सभी लोगों ने जिला परिषद परिसर में पौधरोपण भी किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77