[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर के परिजन प्रभारी सचिव से मिले:बोले- बेटे से कोई लेना देना नहीं, प्रशासन जबरदस्ती घर पर बुलडोजर चलाना चाहता हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर के परिजन प्रभारी सचिव से मिले:बोले- बेटे से कोई लेना देना नहीं, प्रशासन जबरदस्ती घर पर बुलडोजर चलाना चाहता हैं

झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर के परिजन प्रभारी सचिव से मिले:बोले- बेटे से कोई लेना देना नहीं, प्रशासन जबरदस्ती घर पर बुलडोजर चलाना चाहता हैं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

धनूरी-झुंझुनूं : झुंझुनूं के धनूरी थाना के हिस्ट्रीशीटर डेनिश उर्फ नरेश बावरिया के परिजन शनिवार को झुंझुनूं दौरे पर आए प्रभारी सचिव सुमित शर्मा से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर घर नहीं तोड़ने की मांग की।

डेनिश की मां लीला देवी ने बताया- उनका परिवार पिछले कई वर्षों से जीत की ढ़ाणी में स्थित जोहड़ में मकान बनाकर रह रहा है। अब प्रशासन ने मकान को अवैध बताया है और नोटिस जारी कर तीन दिन में मकान खाली करने के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा 50 से 60 घर और भी बने हुए है।

इसके बावजूद सिर्फ हमारे ही मकान को तोड़ा जा रहा है। लीला ने बताया कि मकान टूटने से उनका परिवार बेघर हो जाएगा और सड़क पर आ जाएगा। गौरतलब है कि ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत झुंझुनूं पुलिस धनूरी थाना के हिस्ट्रीशीटर डेनिश की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है।

नोटिस जारी कर तीन दिन में मकान खाली करने के आदेश दिए।
नोटिस जारी कर तीन दिन में मकान खाली करने के आदेश दिए।

11 जुलाई को जारी किया था नोटिस
लीला ने बताया- उनका डेनिश से कोई लेना देना नहीं है। हमने उसको बेघर कर दिया है। अब वह यहां आता-जाता भी नहीं है। उसके नाम से कोई संपत्ति भी नहीं है। प्रशासन जबरदस्ती घर पर बुलडोजर चलाना चाहता है। इस दौरान डेनिश की बहन व भाई भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad