[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश में झुंझुनूं पहले पायदान पर:दानवीरों में टॉप टेन में शामिल, भामाशाहों ने बदली शिक्षा की तस्वीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश में झुंझुनूं पहले पायदान पर:दानवीरों में टॉप टेन में शामिल, भामाशाहों ने बदली शिक्षा की तस्वीर

प्रदेश में झुंझुनूं पहले पायदान पर:दानवीरों में टॉप टेन में शामिल, भामाशाहों ने बदली शिक्षा की तस्वीर

झुंझुनूं : सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने में झुंझुनूं जिले के भामाशाह भी पीछे नहीं है। ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से जून में डोनेट टू ए स्कूल श्रेणी के तहत प्रदेश में 6596 भामाशाहों ने 43 लाख 58 हजार 199 रुपए का दान किया है। विभाग की ओर से जारी जून की रैंकिंग में झुंझुनूं जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है।

वहीं, सीकर दसवें व चूरू 22 वें पायदान पर रहे हैं। जून में 69 ट्रांजेक्शन्स के जरिए 10 लाख 76 हजार 550 रुपए की दान राशि के साथ प्रदेश भर में झुंझुनू जिला पहले स्थान पर रहा है। जबकि जालोर, करोली, जोधपुर, धौलपुर, जैसलमेर जिला फिसड्डी रहे हैं।

शिक्षा विभाग ने स्कूलों के विकास के लिए ज्ञान संकल्प पोर्टल शुरू किया था। पहले भामाशाहों को दान के लिए कार्यालयों में जाना पड़ता था। अब दान ऑनलाइन होने की वजह से भामाशाहों में भी क्रेज बढ़ा है। पोर्टल के जरिए दी जाने वाली सहयोग राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत छूट का प्रावधान है।

पिछली सरकार के समय प्रदेश में नए जिलों का गठन किया था। लेकिन, ज्ञान संकल्प पोर्टल की सूची में अब तक नए जिलों को शामिल नहीं किया गया है।

प्रदेश के टॉप 10 जिले
रैंक जिला
1 झुंझुनू
2 अजमेर
3 नागौर
4 जयपुर
5 बाड़मेर
6 कोटा
7 चित्तौडग़ढ़
8 डूंगरपुर
9 प्रतापगढ़
10 सीकर
यह जिले रहे फिसड्डी
रैंक जिला
29 जालोर
30 करौली
31 जोधपुर
32 धौलपुर
33 जैसलमेर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin