[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला एलडीसी ​​​​​​​का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल:आरोपी ने शादी करने का बनाया दबाव, धमकी देकर मांगे रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिला एलडीसी ​​​​​​​का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल:आरोपी ने शादी करने का बनाया दबाव, धमकी देकर मांगे रुपए

महिला एलडीसी ​​​​​​​का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल:आरोपी ने शादी करने का बनाया दबाव, धमकी देकर मांगे रुपए

सीकर : महिला एलडीसी की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने व रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। मामला सीकर जिले के लोसल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह सीकर जिले की ग्राम पंचायत में एलडीसी के पद पर कार्यरत है। वह अपनी रिश्तेदारी में शादी में गई थी। इस दौरान महिला के चचेरे भाई राजकुमार ने शादी में महिला की फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना ली। इसके बाद आरोपी ने किसी से महिला के मोबाइल नंबर ले लिए और फोन करने लगा। आरोपी ने शादी में ली गई फोटो को एडिट कर महिला के साथ अपनी फोटो लगाकर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बना लिया और महिला से मिलने का दबाव बनाने लगा।

आरोपी ने महिला को दबाव बनाकर मिलने के लिए अपने पास बुला लिया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जिसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर लगातार मिलने के लिए बुलाता रहा। महिला ने जब मिलने के लिए मना कर दिया तो आरोपी ने महिला से 1 लाख रुपए ले लिए। आरोपी अब महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा है और 10 लाख रुपए मांग रहा है।

आरोपी महिला से कह रहा है कि अगर उसने आरोपी के साथ शादी नहीं की तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा और उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पूरणमल कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker