बीसीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
बीसीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता
खेतड़ी : बीसीएमओ बुहाना डॉ. जयवीर सिंह भगासरा ने प्लस पोलियो अभियान की तैयारियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डॉ. भगासरा ने चुड़ीना, सोहली, मेघपुर, पथाना, पचेरी कलाँ व भिर्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्लस पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जायजा लिया व निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिक उपस्थिति पंजिका के साथ अन्य रिकॉर्ड की भी जाँच की। पचेरी कलाँ, पथाना व भिर्र के स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई में अनियमितता पाई गई। इस मौके पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया। मेरा कार्यालय मेरा पौधा अभियान के तहत सभी कार्मिकों को एक गमला व एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी चिकित्सकों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर रहने के साथ ही मुख्यालय पर निवास करने के लिए पाबंद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050848


