अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन के पास चिड़ावा पुलिस ने की कार्रवाई
अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन के पास चिड़ावा पुलिस ने की कार्रवाई
चिड़ावा : चिड़ावा में रेलवे स्टेशन पर पीपल के पास एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। सीआई विनोद सामरिया के नेतृत्व में डीएसपी विकास ढिंढवाल के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पीपल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिजीत, पुत्र रावताराम, जाति गुर्जर, उम्र 21 साल, निवासी गुर्जरों की ढाणी तन अडूका बताया। उसके पास से 56 पव्वे देशी शराब जब्त की गई। लाइसेंस नहीं होने पर आरोपी को राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 के तहत गिरफ्तार किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049328


