[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समारोहपूर्वक मनाया दसवां विश्व योग दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समारोहपूर्वक मनाया दसवां विश्व योग दिवस

स्वस्थ समाज-राष्ट्र निर्माण के लिए योग अपनाएं- डॉ नवीन बेनीवाल

सांखू फोर्ट : सांखू फोर्ट स्थित श्रीगायत्री स्कूल प्रांगण में आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक ओषधालय के योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वयं के लिए एवं समाज के लिए योग के अनुसार सामान्य योगाभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) एवं एडवांस यौगिक क्रियाओं के योगासन प्राणायामों का अभ्यास करवाया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता पूजन व विद्यालय परिवार की ओर से मेहमानों का वेदमाता गायत्री-मंत्र चित्रित अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत कर हुआ । आयुष वैलनेस केंद्र प्रभारी डॉ नवीन बेनीवाल ने रोगमुक्त स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग व आयुष चिकित्सा पद्धति अपनाने पर बल दिया।

मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि प्रेमसिंह उदावत ने स्वस्थ समाज राष्ट्र निर्माण के लिए योग की सम्यक उपादयेता व स्वच्छ समृद्ध पर्यावरण संरक्षण युक्त वातावरण निर्माण की अपिल करते हुए ग्राम पंचायत की ओर से योगसाधकों को फल वितरित करवाए।

इस अवसर पर शिक्षिका ऋतू कुमारी, डॉ मुकेश सोनी, हवलदार हरदयाल जाखड़, व्यवस्थापक रामकरण, कम्पाउडर चंद्रकला देवी, सदानंद गोस्वामी, मेवासिंह जाखड़, विनय टोकस, भंवर सिंह शेखावत, किशोर वाल्मीकि, ओमप्रकाश स्वामी, पवन मोहता टिकुराम, मिस्त्री राकेश प्रजापति, रुक्मानंद मेघवाल, धनाराम मास्टर, सतीश धरू, श्रवण जांगिड़, पियूष, कृष्ण, दिव्यांशी, दीक्षा, प्रियांशु, कैलाश गुर्जर सहित छात्र छात्राओं के साथ आमजन ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया ।

संस्था प्रधान बृजमोहन कारगवाल ने सभी का धन्यवाद प्रकट करते हुए करो योग रहो निरोग,योग से नाता जोड़ो-रोगो को पीछे छोड़ो, वन्देमातरम्, भारत माता की जय के जयघोष लगवाये। मेहमानों व विद्यालय परिवार की ओर से श्रीफलस्वरूप दैनन्दिनी डायरी भेंट कर आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय को सम्मानित किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22