खेतड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
खेतड़ी. विधायक धर्मपाल गुर्जर को खेतड़ी को जिला बनाने की मांग का ज्ञापन देते हुए ।
खेतड़ी : खेतड़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 18 जून को खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को ज्ञापन देकर राज्य सरकार द्वारा नवगठित जिलों की समीक्षा में खेतड़ी को जिला बनाने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं पूर्व पालिका अध्यक्ष बिजेश शाह, कैलाश स्वामी, डॉ सोमदत्त भगत, सुरेश पांडे, निखिल शर्मा, पवन भार्गव, नगेंद्र सिंह सोढा ने बताया की गत राज्य सरकार द्वारा खेतड़ी की जिलों के गठन के समय अनदेखी की गई । जबकि खेतड़ी ठिकाना के समय से राजपूताना में जयपुर के पश्चात सबसे बड़ी रियासत थी ।इसके लिए खेतड़ी के लोगों ने गत वर्ष दो माह से अधिक धरना भी दिया था । खेतड़ी को जिला बनाया जाए। इस पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखने का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036977


