[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में गुढ़ा रोड़ पर एसटीपी प्लांट का विरोध:रैली निकालकर प्रदर्शन किया, दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में गुढ़ा रोड़ पर एसटीपी प्लांट का विरोध:रैली निकालकर प्रदर्शन किया, दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की

झुंझुनूं में गुढ़ा रोड़ पर एसटीपी प्लांट का विरोध:रैली निकालकर प्रदर्शन किया, दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की

झुंझुनूं : गुढ़ा रोड़ पर प्रस्तावित सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। पूर्व पार्षद विजेन्द्र लांबा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गुढ़ा रोड़ पर आबादी के बीच एसटीपी प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। प्लांट के पास दो कॉलोनियां वैशाली नगर व कृष्णा कॉलोनी बसी हुई है।

जहां लगभग एक हजार आवासीय प्लाट कटे हुए है। वहीं 150 से ज्यादा घर बने हुए है। यदि यह प्लांट वहां स्थापित हो गया तो स्थानीय लोगों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पडे़गा। दुर्गन्ध से लोगों को जीना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर अधिकांश परिवार मजदूरी करने वाले है। जिन्होंने जीवनभर की गाढ़ी कमाई खर्च कर मकान बनाए है। यदि यह प्लांट यहां बन जाएगा तो लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व में यह ट्रिटमैंट प्लांट गुढ़ा रोड़ पर ईसीएचएस अस्पताल के पीछे प्रस्तावित किया गया था, परन्तु बाद में इसे वैशाली नगर के पास वाली गोचर भूमि में प्रस्तावित कर दिया गया। जबकि चिड़ावा रोड़ पर बीड़ के पास पूर्व में चल रहे सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट के पास पर्याप्त जगह उपलब्ध है और आसपास ज्यादा आबादी क्षेत्र भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर स्थापित नहीं किया गया तो आने वाले समय में आक्रामक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22