बिना सुनवाई तारबंदी और पिलर तोड़ने का आरोप:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जांच कराने की मांग की
बिना सुनवाई तारबंदी और पिलर तोड़ने का आरोप:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जांच कराने की मांग की
नवलगढ : सैनी नगर में बिना सूचना और बिना सुनवाई के खेत की भूमि की तारबंदी हटाने और पिलर तोड़ने के मामले में गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि सैनी नगर में एक खेत में से कोई रास्ता मौजूद नहीं था और ना ही राजस्व रिकॉर्ड में कोई रास्ता दर्ज है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ और स्वयं को नाजायज लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कब्जे काश्त की भूमि में से नया रास्ता कायम करने के लिए तहसीलदार के सामने गलत और झूठा प्रार्थना-पत्र पेश किया, लेकिन पीड़ित को बिना सुनवाई का अवसर दिए और बिना कोई नोटिस दिए 11 जून को तहसीलदार ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में खेत की तारबंदी और पिलर हटाकर नया रास्ता निकाल दिया। इससे पीड़ित को लाखों रुपयों का नुकसान भी हो गया। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर युवा नेता नरेंद्र कड़वाल, हरिसिंह बुरड़क, सुरेंद्र, रामनिवास, उपसरपंच मायादेवी, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039945


