[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : पंखे से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव:बिजनेसमैन पिता बोले- पिछले कुछ दिनों से एक लड़का कर रहा था परेशान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सीकर : पंखे से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव:बिजनेसमैन पिता बोले- पिछले कुछ दिनों से एक लड़का कर रहा था परेशान

पंखे से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव:बिजनेसमैन पिता बोले- पिछले कुछ दिनों से एक लड़का कर रहा था परेशान

सीकर : 12वीं क्लास की छात्रा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। चुन्नी को फंदा बनाया गया था। परिवार के सदस्य सुबह घर से गए तब वह ठीक थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे लौटे तो उसका शव लटका मिला। पुलिस को जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन कमरे से एक मोबाइल मिला है। छात्रा की मां का कहना है कि उसकी बेटी के पास मोबाइल नहीं था। मामला सीकर का है। उधर, छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि एक लड़का उनकी बेटी को परेशान कर रहा था।

उद्योग नगर थाना इलाके के पुरोहितजी की ढाणी में रहने वाली 18 साल की निष्ठा का शव घर के कमरे में लटका मिला। दोपहर में पिता राजू जांगिड और भाई केशव घर लौटे तो बाहर लोहे के गेट पर अंदर की तरफ से लॉक लगा हुआ था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने गेट के ऊपर की जाली को तोड़ा। अन्दर गए तो कमरे में निष्ठा पंखे से लटकी हुई मिली। सूचना के बाद उद्योग नगर पुलिस पहुंची और शव को एसके अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। कमरे में एक मोबाइल मिला है, जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

निष्ठा की लाश मिलने के बाद उसकी मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था। सीमा ने पुलिस को बताया कि निष्ठा के पास कोई मोबाइल नहीं था। उसके कमरे से मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल किसका है, इस सवाल की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पढ़ने में होशियार थी
निष्ठा जांगिड़ की मां सीमा टीचर हैं। उन्होंने बताया कि निष्ठा पढ़ने में काफी होशियार थी। कभी भी फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी। तीन-चार दिन से तबीयत खराब होने के कारण स्कूल नहीं जा रही थी। दसवीं में उसके 80-85 प्रतिशत अंक आए थे।

निष्ठा का शव घर में मिलने की सूचना मिलते ही वहां भीड़ इकट्‌ठी हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग बाहर थे। दोपहर में लौटे तो निष्ठा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पिता का है कारखाना
निष्ठा जांगिड़ की मां सीमा खुद टीचर हैं। पिता राजू जांगिड़ का आलमारी बनाने का कारखाना है। सीमा ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। निष्ठा बड़ी है। छोटा बेटा है, जिसका नाम केशव (14) है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह जब मां स्कूल गई थी तो बच्ची ने घर का काम भी किया था। उन्हें पता नहीं था कि उनकी बेटी यह कदम उठा भी सकती है।

एसके अस्पताल में निष्ठा के पिता राजू जांगिड़। पुलिस को राजू जांगिड़ ने बताया कि निष्ठा को एक लड़का परेशान किया करता था। पुलिस इस पॉइंट को लेकर गहनता से जांच कर रही है।
एसके अस्पताल में निष्ठा के पिता राजू जांगिड़। पुलिस को राजू जांगिड़ ने बताया कि निष्ठा को एक लड़का परेशान किया करता था। पुलिस इस पॉइंट को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

निष्ठा जांगिड के पिता राजू ने बताया कि उनकी बेटी के पास फोन नहीं था। तीन-चार दिन पहले शेखपुरा के एक लड़के द्वारा परेशान करने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्होंने लड़के के घर जाकर उसके परिजनों से बात कर समझाया था। परिजनों ने आगे से किसी तरह की परेशानी नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि यह फोन भी उसी लड़के का हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बड़ा सवाल मोबाइल किसका है?
निष्ठा के कमरे से जो मोबाइल मिला है उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सवाल है कि मां का कहना है कि निष्ठा के पास कोई मोबाइल नहीं था। वहीं पिता ने आरोप लगाया कि फोन समीर नाम के लड़के का है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस उस लड़के की भूमिका की भी जांच करेगी, जिसने निष्ठा को कुछ दिन पहले परेशान किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22