झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 युवतियों को पुलिस लाई कोतवाली
झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 युवतियों को पुलिस लाई कोतवाली
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के स्पा सेन्टर पर कोतवाली पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें पुलिस को मौके पर सात युवतियां मिली। वही एक व्यक्ति भी मिला इसके बारे में जानकारी मिली कि वह इनका खाना बनाता था। झुंझुनूं कोतवाली थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पंचदेव के आगे बगड़ रोड पर कुछ महिलाएं और पुरुष अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त है। इस सूचना पर थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर कुछ महिलाएं मिली, वहां पर स्पा सेन्टर संचालित किया जा रहा था। जिनको पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाया गया। पुलिस को मौके से सात युवतियां मिली। वहीं पुलिस ने बताया कि इसका मालिक अशोक नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है जिसके बारे में तफ्तीश की जा रही है।
वही स्थानीय लोगों की माने तो पिछले डेढ़ 2 साल से यहां पर स्पा सेन्टर चल रहा है और आज झुंझुनूं कोतवाली पुलिस द्वारा इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वही मौके पर वृताधिकारी झुंझुनूं शहर वीरेंद्र कुमार शर्मा भी पहुंचे। वही मौके पर मिली सातों युवतियों से पुलिस की पूछताछ जारी थी और पुलिस स्पा सेंटर के मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035970
