[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : लड़की को भगाने पर पड़ोसी युवक गिरफ्तार:महाराष्ट्र से पुष्कर आए दोनों, एक साल की बेटी भी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

सीकर : लड़की को भगाने पर पड़ोसी युवक गिरफ्तार:महाराष्ट्र से पुष्कर आए दोनों, एक साल की बेटी भी मिली

लड़की को भगाने पर पड़ोसी युवक गिरफ्तार:महाराष्ट्र से पुष्कर आए दोनों, एक साल की बेटी भी मिली

सीकर : पड़ोस में रहने वाली लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है। अजमेर से पकड़े गए लड़का-लड़की की एक साल की बेटी भी है। दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। मामला सीकर के धोद का है।

धोद थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 21 अगस्त 2020 को नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में अपने पड़ोसी दीनदयाल उर्फ दिनेश कुमार (24) पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। लड़की घर से सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपए भी लेकर गई थी। आरोपी युवक धोद के पास सिंगरावट गांव का रहने वाला है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में नौकरी करता है।

अजमेर से पकड़े गए दोनों
पुलिस ने दोनों की तलाश करते हुए उदयपुर, जयपुर सहित अन्य कई शहरों में युवक के रिश्तेदारों के घर दबिश दी। इसके बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। 6 जून 2022 को पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया। गुजरात और महाराष्ट्र के शहरों में दबिश के दौरान दोनों के पुष्कर में होने की जानकारी मिली। थानाधिकारी ने बताया कि अजमेर से दोनों को पकड़ा गया। हैरत तब हुई, जब उनकी एक साल की बेटी भी उनके साथ थी। सामने आया कि दोनों ने घर से भागने के बाद शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी के साथ ही रहना चाहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin