सवारियों से भरा टेम्पो बेकाबू होकर पेड़ से टकराया:हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल; गमी में शामिल होने जा रहे थे
सवारियों से भरा टेम्पो बेकाबू होकर पेड़ से टकराया:हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल; गमी में शामिल होने जा रहे थे
सूरजगढ : सवारियों से भरा टेम्पो बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में 5 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामला झुंझुनूं के सूरजगढ थाना क्षेत्र का है। यहां पिलानी रोड पर नाथजी की ढ़ाणी के पास हादसा हुआ।
हादसे की सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सूरजगढ की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के सभी घायलों को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल मिश्री (60) पत्नी बिंड़दू सिंह, वेदो (30) पत्नी रोहिताश, रामप्रसाद (55) पुत्र हनसूख, मिथुन (27) पुत्र बहादुर सिंह, चन्द्र (45) पुत्र गज्जूराम खेड़ला का बास का रहने वाले थे। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं।
शुक्रवार को सभी लोग टेम्पो से सूरजगढ के पास एक गांव में रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक टेम्पो बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को झुंझुनूं में उपचार किया जा रहा है। इनमें से कुछ लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043018


