नीमकाथाना में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस:निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नीमकाथाना में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस:निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नीमकाथाना : नीमकाथाना राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड और स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम सीबीएओ बाबू लाल सैनी, गिरधारीलाल डांवर, लालचन्द सोनी के सानिध्य में मनाया गया।
स्काउट गाइड के दिलीप शर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। धूम्रपान का असर सिर्फ शरीर पर ही बुरा असर नहीं डालता, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। धूम्रपान से शरीर में रिलीज होने वाले हार्मोन स्ट्रेस लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। इस अवसर पर निबंध, पोस्टर, भाषण, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। सचिव दिलीप कुमार तिवाड़ी ने बताया की कला कौशल शिविर में मेहंदी, नृत्य, सिलाई, इंग्लिश स्पोकन, ब्यूटीशियन, पेंटिंग, कंप्यूटर विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस दौरान शिविराधिपति शेर सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा, राजेश कुमार बायला, दिनेश कुमार शर्मा, शिवपाल बलाई, किशन राज जांखड़, संजू शर्मा, सुमन जांगिड़, अरुणा शर्मा, राजेश खोखर, राजेंद्र यादव, शंकर लाल,सुरेश यादव पेन्टर,पिंकी शर्मा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043282


