नीमकाथाना जिले में नौतपा ने बरसाई आग:भीषण गर्मी से पेड़ के पत्ते जलकर नीचे गिरे, जिले में 44 डिग्री तापमान
नीमकाथाना जिले में नौतपा ने बरसाई आग:भीषण गर्मी से पेड़ के पत्ते जलकर नीचे गिरे, जिले में 44 डिग्री तापमान
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में 2 जून तक नौतपा है। आज शुक्रवार को जिले में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दोपहर 1 बजे कुछ इलाकों में आंधी चली। शहर में भी 5 मिनट तक आंधी चली। भीषण गर्मी से शहर की सड़कें सुनसान हो गई तो गली मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया।
मौसम विभाग की माने तो आज शाम को जिलेभर में बारिश होने की संभावना है बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं नीमकाथाना शहर सहित आसपास के इलाकों के आसमान में बादल छाए हुए है। आज दोपहर 12 बजे 40 डिग्री, 1 से 2 बजे 42 डिग्री, 2 से 3 बजे 44 डिग्री तापमान रहा। तापमान में आज उतार चढ़ाव जारी रहेगा। देर शाम तक बारिश होने की संभावना है।