[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : सात कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस:CMHO ने दिए नोटिस, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : सात कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस:CMHO ने दिए नोटिस, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारी

सात कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस:CMHO ने दिए नोटिस, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारी

झुंझुनूं : स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर झुंझुनूं CMHO सख्त नजर आ रहे है। वह लगातार चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर रहे है। शुक्रवार को भी CMHO ने उप स्वास्थ्य केन्द्र बासडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलसीसर व बीसीएमओ कार्यालय मलसीसर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बीसीएमओं मलसीसर के सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिन्हें CMHO की ओर से कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

इन्हें दिए गए नोटिस

CMHO ने अनुपस्थित मिले एएनएम मंजू, ग्यारसी, फार्मासिस्ट मोना कंवर, हिमांशु, बीपीएम कंचन, बीएएफ कुलदीप, एसटीएस दिनेश को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। यह सभी कर्मचारी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थें, उनमें से कुछ ने हस्ताक्षर करने के बाद मौके पर अनुपस्थित थे तो कई बिना सूचना के गायब थे।

इस दौरान CMHO ने बीसीएमओ डॉ राहुल सुमन को कर्मियों को पाबन्द करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में नियमित साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

साथ ही चिरंजीवी योजना में ज्यादा से ज्यादा मरीजों की टीआईडी बुक कर निःशुल्क उपचार देने के निर्देश दिए। CMHO ने चिकित्सा संस्थानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा, लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin