[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में महिलाओं ने घेरा जलदाय विभाग का ऑफिस:ग्रामीण बोले- पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, 15 दिन का अल्टीमेटम दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में महिलाओं ने घेरा जलदाय विभाग का ऑफिस:ग्रामीण बोले- पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

सीकर में महिलाओं ने घेरा जलदाय विभाग का ऑफिस:ग्रामीण बोले- पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

सीकर : पानी सप्लाई की मांग को लेकर गोकुल का बास के सैंकड़ों ग्रामीणों ने खंडेला जलदाय विभाग पर प्रदर्शन किया। महिलाएं जलदाय विभाग के बाहर धरना लगाकर बैठ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि खंडेला क्षेत्र में पानी की भयंकर समस्या है, लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

जलदाय विभाग के बाहर मटके लेकर प्रदर्शन करती हुई महिलाएं।
जलदाय विभाग के बाहर मटके लेकर प्रदर्शन करती हुई महिलाएं।

एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा ने कहा कि गोकुल का बास सहित संपूर्ण खंडेला क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया है। गांव के बुजुर्ग, युवाओं और महिलाओं ने अधिकारियों को पानी की किल्लत के बारे में अवगत कराया और समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा।

जलदाय विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण।
जलदाय विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण।

वहीं विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर नई पाइपलाइन डालकर पानी की सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में पाइपलाइन डालकर पीने के पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई तो फिर से धरना दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22