राशन का गेहूं लेने के लिए ईकेवाईसी 30 जून तक करानी होगी, आदेश जारी
राशन का गेहूं लेने के लिए ईकेवाईसी 30 जून तक करानी होगी, आदेश जारी
झुंझुनूं : राशन से गेहूं वितरण के दौरान गड़बडिय़ों की शिकायतें मिलने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से प्रदेश की सभी उचित मूल्यों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा के पात्र लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाई जाएगी। यह ई-केवाईसी उचित मूल्य की दुकान पर परिवार के सभी सदस्यों को आधार या राशन कार्ड लेकर जाने पर की जाएगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि वास्तव में कितने पात्र लोग हैं, जिनको लाभ देना है।
विभाग की ओर से जिला रसद अधिकारियों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। यह ई-केवाईसी 30 जून तक अनिवार्य रूप से करवाई जाएगी। ई-केवाईसी उचित मूल्य के दुकानदारों द्वारा पोस मशीन के माध्यम से की जाएगी। ई केवाईसी के लिए आधार, व राशन कार्ड साथ ले जाना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035763
