[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे में पिकअप ड्राइवर ने फैलाई दहशत:बाइक को टक्कर मारने पर लोगों ने घेरा, भीड़ के बीच से आरोपी गाड़ी लेकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

नशे में पिकअप ड्राइवर ने फैलाई दहशत:बाइक को टक्कर मारने पर लोगों ने घेरा, भीड़ के बीच से आरोपी गाड़ी लेकर फरार

नशे में पिकअप ड्राइवर ने फैलाई दहशत:बाइक को टक्कर मारने पर लोगों ने घेरा, भीड़ के बीच से आरोपी गाड़ी लेकर फरार

सिंघाना : सिंघाना में बुधवार रात को पिकअप ड्राइवर ने नशे में दहशत फैलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी को लोगों ने घेर लिया और नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन आरोपी उतरने के बजाय पिकअप को दौड़ाता हुआ फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार एक पिकअप ड्राइवर शराब के नशे में सिंघाना सर्किल से नारनौल रोड की तरफ तेजी से आया। जब वह बुहाना बस स्टैंड पहुंचा तो पिकअप अनकंट्रोल हो गई। सामने से आ रहे एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पिकअप को रूकवा लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था। आरोपी को गाड़ी साइड में खड़ी कर नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह भीड़ के बीच में से गाड़ी को तेज गति से नारनौल की तरफ दौड़ाते हुए फरार हो गया। इस घटना से काफी देर तक बुहाना बस स्टैंड पर गहमागहमी का माहौल रहा। सूचना पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि पिकअप की टक्कर लगने से एक बाइक सवार को हल्की चोटें आई है। ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया, जो नशे में बताया जा रहा है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62