[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में किराना व्यापारी पर किसने और क्योंकि फायरिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में किराना व्यापारी पर किसने और क्योंकि फायरिंग

लूट के मामले में कपिल व दो साथियों की तलाश

गुढ़ागौड़जी  : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी के लिए फायरिंग और पर्ची देकर जान से मारने की धमकी देने की वारदात को बाय निवासी कपिल शर्मा और उसके सहयोगियों ने ही अंजाम दिया था। कपिल ने ही 20 महीने पहले व्यापारी के भाई पर भी हमलाकर 90 हजार रुपए की लूट की थी। कपिल अभी चूरू के रतनगढ़ में रह रहा है।

बदमाशों ने वारदात और उसके बाद भागने का पूरा प्लान बना रखा था और इसी कारण ये भागने में कामयाब भी हो गए। वारदात के दूसरे दिन देर शाम तक भी पुलिस के हाथ खाली थे, न तो उसे कोई महत्वपूर्ण सुराग मिला और न ही बदमाशों को डिटेन कर पाई है। पुलिस ने हालांकि मामले में चार लोगों को राउंडअप किया है। उसका कहना है कि इनसे अहम सुराग हाथ लगे हैं। मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं। मामले में डिटेन किए युवकों से नवलगढ़ थाने में पूछताछ की गई है। एसपी राजर्षिराज वर्मा नवलगढ़ पहुंचे। उन्होंने नवलगढ़ पुलिस थाने में डीएसपी मनोज कुमार गुप्ता, नवलगढ़ एसएचओ अशोक चौधरी, गुढ़ा एसएचओ राममनोहर ठोलिया से इस मामले में हुई प्रोग्रेस की जानकारी ली।

जांच में सामने आया है कि इस गैंग के तार 20 महीने पहले व्यापारी जितेंद्र गुप्ता के भाई राजेंद्र गुप्ता के साथ हुई 90 हजार की लूट से जुड़े हुए हैं। इस वारदात में कपिल शर्मा के साथ पालड़ी बलारा का लक्ष्मीचंद उर्फ आजाद भी मुख्य आरोपी था। कपिल ने फोन करके आजाद को कैंपर लेकर नवलगढ़ बुलाया था। आजाद अपने साथियों के साथ कैंपर में आया था। वारदात कर आरोपी भोड़की होकर नवलगढ़ तक बाइक से पहुंचे। आजाद की ओर से लाई कई कैंपर से सीकर की ओर भाग गए। सीकर से आरोपी बस से फरार हुए। डेढ़ साल से राजेंद्र गुप्ता का परिवार दहशत में जी रहा है। नीमकाथाना से गुढ़ा व्यापार करने आया गुप्ता परिवार धमकी, लूट व हमले सहित फायरिंग की घटना से पूरी तरह टूट चुका है। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ गुढ़ा थाने में रिपोर्ट भी दी है। यह परिवार भोड़की रोड पर श्याम कॉलोनी में रहता है। जितेंद्र पर मंगलवार को तीन फायर किए गए, गनीमत रही की काउंटर के पीछे छिपकर उसने जान बचाई। राजेंद्र गुप्ता की भोड़की चौराहा पर किराना की दुकान है। 16 सितंबर 2022 रात साढ़े आठ बजे राजेंद्र से भी दुकान से घर जाते समय बदमाशों ने हमला कर 90 हजार रुपए लूट लिए थे। घर की औरतों का कहना है की वे पहले वाली घटना को ही नहीं भूले और कल फायरिंग हो गई। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए दुकान पर दो तथा घर पर रात्रि को पांच हथियार बंद जवान तैनात कर दिए गए हैं। सीकर में 8 अप्रैल को अनिल जांगिड़ व नरेंद्र रुपयों का बैग लेकर बाइक पर जा रहे थे। दोनों खीचड़ अस्पताल के पास पहुंचे तो तीन बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगाकर इनको रोकना चाहा। बाइक असंतुलित होने पर अनिल व नरेंद्र गिर गए।

अनिल रुपयों का बैग लेकर गली में भागा तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। छर्रे अनिल की पीठ में लगने के बाद बदमाश उससे 4.60 लाख रुपए भरा बैग छीनकर भाग गए थे। सीकर पुलिस ने इस मामले में कपिल व एक अन्य की पहचान की थी। दुकानदार जितेंेद्र गुप्ता पर फायरिंग करने के बाद तीनों बदमाश नवलगढ़ तक बाइक पर ही गए थे। मास्टर माइंड कपिल ने भागने के लिए अपने पुराने साथी आजाद से नवलगढ़ में कैंपर गाड़ी का पहले से ही इंतजाम करवा रखा था। नवलगढ़ से बदमाश इस कैंपर से सीकर तक पहुंचे थे और वहां से बसों से बैठकर फरार हो गए। पुलिस की जांच भी हमारे मीडिया कर्मी द्वारा किए गए खुलासे और एंगल पर ही चल रही है। पुलिस ने चार युवकों को डिटेन किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin