[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दोस्त की मौत के सदमे में ट्रेन से कटा युवक:सड़क हादसे में गई एक जान तो दूसरे ने किया सुसाइड, एक साथ रहते थे दोनों


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दोस्त की मौत के सदमे में ट्रेन से कटा युवक:सड़क हादसे में गई एक जान तो दूसरे ने किया सुसाइड, एक साथ रहते थे दोनों

दोस्त की मौत के सदमे में ट्रेन से कटा युवक:सड़क हादसे में गई एक जान तो दूसरे ने किया सुसाइड, एक साथ रहते थे दोनों

झुंझुनूं : दोस्त की मौत से सदमे में एक युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। उसका शव रविवार सुबह करीब 6 बजे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक सदर थाना क्षेत्र के बाकरा गांव का है। दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों बीती रात गांव में ही बोलेरो कार से मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद घर लौटते वक्त कार दीवार से टकरा गई। जिससे एक दोस्त की मौत हो गई। वहीं, सदमे में आए दूसरे दोस्त ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।दोनों पड़ोसी गांव के थे।

कार से मेला देखने गए थे दोनों

सदर थाना अधिकारी दयाराम चौधरी ने मृतक आशीष महला(25) पुत्र सेहीराम निवासी, राजीव नगर और बाकरा निवासी नवीन खीचड़ (26) पुत्र प्रहलाद अच्छे दोस्त थे। दोनों शनिवार देर शाम मेला देखने के लिए कार से गए थे। बाकरा गांव में मेला लगा था। जिसे देखने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में बाकरा – देरवाला रोड पर बोलेरो गाड़ी खेत की दीवार से टकरा गई। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका दोस्त नवीन खीचड़ उसे ग्रामीणों की मदद से अन्य कार से झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया था। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही युवक सदमें आ गया था।

खेत की दीवार से टकराई बोलेरो कार।
खेत की दीवार से टकराई बोलेरो कार।

अस्पताल में दोस्त को छोड़कर चला गया था दोस्त

थाना अधिकारी ने बताया कि दोस्त को छोड़ने के बाद नवीन खीचड़ अस्पताल से चला गया था। रविवार 6 बजे सुबह पुलिस लाइन के पास रेल की पटरियों पर उसका शव मिला है। उसके जेब से गाड़ी की चाबी मिली थी। जांच करने पता चला कि मृतक वहीं था। जिसने रात को अपने दोस्त को अस्पताल छोड़ा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में नवीन ने दोस्त की मौत से सदमें में आकर सुसाइड किया है। जांच कर रहे है। पूरी जांच होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। एक दोस्त बाकरा तो दूसरा पास ही के गांव राजीवपूरा का रहने वाला था।

दोनों गहरे दोस्त थे

ग्रामीणों के अनुसार दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी। साथ ही उठते-बैठते थे। कहीं जाते थे एक साथ ही जाते थे। दोनों की शादी नहीं हुई थी। नवीन खीचड ड्राइवर का काम करता है। आशीष लोरिंग मशीन पर काम करता है। दोनों ही अविवाहित है। दोनों के पिता खेती करते है।

नवीन और अशीष एक साथ।
नवीन और अशीष एक साथ।

रात में आठ बजे निकले थे घर से

शनिवार रात को 8 बजे आशीष नवीन के पास उसके गांव बाकरा आया था। यहां मंदिर में चल रहे मेले में चले गये। यहां से 10 बजे बाद दोनों नवीन की गाड़ी लेकर निकल गए। इसके बाद नवीन 11 बजे नवीन आशीष को छोड़ने उसके गांव जा रहा था। रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।

सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला दोस्त का शव

एसएचओ कोतवाली पवन दुबे का कहना है कि सुबह छह बजे सूचना मिली पुलिस लाइन के सामने रेल की पटरी पर एक युवक की लाश पड़ी है। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो ट्रेन से काटा हुआ शव पड़ा था। उसकी जेब में बोलेरो गाड़ी की चाबी थी। पुलिस वाले भी पहचान गए कि जो लड़का रात आशीष के शव लेकर आया था। ये वही है। इससे मृतक की पहचान नवीन के रूप में हुई। नवीन रात को अपने दोस्त को बीडीके अस्पताल लेकर आया था। यहां बॉडी को मोर्चरी मे रखने के बाद अस्पताल से निकला और यहां ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। मामले कीजांच कर रहे हैं इसके बाद हीपूरे मामले का खुलासा हो पाएगा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77