जिला जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चूरू : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रविंद्र कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को प्राधिकरण सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सचिव डॉ. व्यास ने जेल के बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके केस प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्ता व पैरवी के संबंध में चर्चा की।
बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया तथा सजायाफ्ता बंदियों की अपील के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यूटीआरसी अभियान की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बंदियों की दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, भोजन, सीसीटीवी कैमरे, लाईब्रेरी, बैरक व बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही अन्य आवश्यक सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038705


