[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग लड़की का किडनैप कर मांगी फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार:चार बदमाशों को हरियाणा से दबोचा, ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे चार लाख रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

नाबालिग लड़की का किडनैप कर मांगी फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार:चार बदमाशों को हरियाणा से दबोचा, ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे चार लाख रुपए

नाबालिग लड़की का किडनैप कर मांगी फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार:चार बदमाशों को हरियाणा से दबोचा, ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे चार लाख रुपए

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने क्षेत्र से नाबालिग लड़की का किडनैप कर फिरौती मांगने के मामले में शनिवार देर शाम को चार बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बदमाशों ने फिरौती की राशि चार लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई थी।

घर से गहने भी साथ ले गई थी लड़की
थानाधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि सिंघाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दी कि 10 अप्रैल को वह सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसके भतीजे ने फोन करके सूचना दी उसकी बेटी घर से गायब है। सूचना पर उसने आस पास रिश्तेदारी में लड़की की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसकी लड़की घर से सोने के गहने भी साथ लेकर चली गई।

एक आरोपी पर पहले से दुष्कर्म का केस
इस दौरान उसकी बेटी को फिरोजपुर पलवल निवासी अर्जुन पुत्र बाबूलाल, सीथल निवासी राकेश पुत्र रामप्रसाद व झुंझुनूं निवासी लीलाधर पुत्र केसर ले जाने की जानकारी मिली। राकेश पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का केस भी चल रहा है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की तलाश शुरू कर दी।

हरियाणा में होटल से दबोचा
​​​​​​​थानाधिकारी यादव ने बताया कि नाबालिक लड़की का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपियों की तलाश की तो उनकी लोकेशन पलवल हरियाणा में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होटल से नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर सिंघाना हाल आबाद फिरोजपुर पलवल हरियाणा निवासी अर्जुन पुत्र बाबूलाल बावरिया,पलवल निवासी विनोद कुमार पुत्र कैलाश बावरिया,महेश कुमार पुत्र कालीचरण व करणसिंह पुत्र अमीचंद को गिरफ्तार कर लिया।

सात लाख रुपए मांगी थी फिरौती
पुलिस चारों आरापियों से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वारदात में उनके साथ और कौन साथी शामिल है। लड़की का अपहरण कर महिला से फोन पर सात लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इसके बाद पांच लाख रुपए से सौदा तय होने पर चार लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22