नवलगढ़ में बंद करवाया ड्रेनेज का काम:लोगों ने कहा – पानी का डिस्पोजल कहां होगा, ये अभी तक तय नहीं
नवलगढ़ में बंद करवाया ड्रेनेज का काम:लोगों ने कहा - पानी का डिस्पोजल कहां होगा, ये अभी तक तय नहीं
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : नवलगढ़ के शनि मंदिर के पास चल रहे ड्रेनेज के काम को लोगों ने बंद करवा दिया। लोगों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि ड्रेनेज कंपनी ने अभी डिस्पोजल प्वाइंट तय नहीं किया गया, इसलिए जब तक पानी का डिस्पोजल प्वाइंट तय नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं होने देंगे।
कमल सारस्वत ने बताया कि लोगों को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि ड्रेनेज से कौनसे पानी की निकासी होगी, डेराना में भी ड्रेनेज का प्वाइंट बनाया जा रहा है, जबकि डेराना में तो पहले से ही गंदा पानी भरा होता है, इसलिए वहां पर पानी की निकासी कैसे होगी और पानी कहां पर जाएगा। पार्षद लोकेश जांगिड़ ने बताया कि ड्रेनेज के जरिए कौनसा पानी आएगा, पानी का डिस्पोजल प्वाइंट कौनसा होगा। इस बारे में नहीं बताया जा रहा है।
सारस्वत ने कहा कि कैसे भी ठेकेदार काम पूरा कर दे और पैसा उठाकर ले जाए। नगरपालिका प्रशासन भी स्पष्ट करे यह पानी कहां पर जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी कि काम किसी भी सूरत में काम नहीं करने देंगे। इस दौरान पार्षद प्रवीण जैन, रफीक तगाला, बंटी पारीक, सांवरमल सैन,संतलाल भार्गव, प्रभात सैनी, राजू सैनी और नत्थू जांगिड़ आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039567


