[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल में 7 से होंगे एडमिशन:अंग्रेजी माध्यम में कक्षा एक से छह तक के लिए कर सकेंगे नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी स्कूल में 7 से होंगे एडमिशन:अंग्रेजी माध्यम में कक्षा एक से छह तक के लिए कर सकेंगे नामांकन

सरकारी स्कूल में 7 से होंगे एडमिशन:अंग्रेजी माध्यम में कक्षा एक से छह तक के लिए कर सकेंगे नामांकन

चिड़ावा : शहर की पिलानी रोड स्थित जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल एडमिशन 7 मई से प्रारंभ होंगे। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के तहत अडूकिया स्कूल में सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 6 तक प्रवेश लिए जाएंगे।

संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि 7 मई से 12 मई तक ऑनलाइन MGSS पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय में एक हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।

सत्र 2024 – 25 में कक्षा एक में 30 सीट, कक्षा 2 में 7 सीट, कक्षा 3 में 8, कक्षा 4 में 6, कक्षा 5 में 21 और कक्षा 6 में 5 सीटों के लिए प्रवेश दिए जाएंगे। स्टडूेंट्स का चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा।

आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र,आधार, जनाधार, जाति, पिछली कक्षा की अंकतालिका, बैंक खाता आदि दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर लॉटरी 14 मई को निकाली जाएगी। लॉटरी के माध्यम से चयनित स्टूडेंट्स की सूची 15 मई को जारी की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin