[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीसीएमओ ने दो सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण:लेट आने पर दो कर्मचारियों को दिया नोटिस, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीसीएमओ ने दो सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण:लेट आने पर दो कर्मचारियों को दिया नोटिस, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

बीसीएमओ ने दो सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण:लेट आने पर दो कर्मचारियों को दिया नोटिस, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : खेतड़ी में मौसमी बीमारियों को देखते हुए शुक्रवार को ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए है।

बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव सुबह सरकार की ओर से निर्धारित समय पर मांदरी के राजकीय अस्पताल परिसर में पहुंचे। जहां अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सरकारी संस्थाओं के निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाओं के लेकर निर्देश दिए गए थे। इस दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पर सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्र में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते हैं, जिस पर निरीक्षण के दौरान मांदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो कर्मचारी लेट आए, जिस पर उन्हें समय पर उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसके बाद उन्होंने वार्ड, दवा वितरण केंद्र, जांच लैब, उपस्थिति पंजिका सहित आदि का निरीक्षण किया गया। वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आगामी हीट वेव के मरीजों की बढ़ोतरी के अंदेशों को लेकर अलग से वार्ड बनाने, डीडीसी व दवा स्टोर में दवाइयां के स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।

बीसीएमओ डॉ. यादव ने अस्पताल में एमएनडीवाई व एमएनजेवाई योजनाओं के लाभार्थियों से यथा स्थिति पूछी। इसके बाद उन्होंने शिमला सीएचसी का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोबारा से अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कोई भी कमियां पाई गई तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर डॉ नरेश सोलंकी, डॉ हेमंत सोनी, डॉ जसविंदर चौधरी, संदीप बबेरवाल, सतीश कुमार, रश्मि बाला, विदित कुमार, अशोक कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin