[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समारोह का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समारोह का आयोजन

श्रीरामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में "अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस" समारोह का आयोजन किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर : श्रीरामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में “अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तहसीलदार फतेहपुर, हितेश चौधरी, स्काउट गाइड प्रभारी मोतीराम महीचा, स्काउट सहायक सचिव ईश्वर, स्काउट भामाशाह श्री एम. ए. तंवर विद्यालय सचिव रामावतार जैन, प्राचार्या डॉक्टर शिल्पी सिंह व श्रीमान मनमोहन शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ पधारे हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय सचिव रामावतार जैन, उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र भोजक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

तहसीलदार हितेश चौधरी ने कहा कि श्रम दिवस एक विशेष दिन है जो मजदूरों और श्रम वर्ग को समर्पित है ।स्काउट गाइड प्रभारी मोतीराम  ने मजदूर दिवस के महत्व को समझाते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर उनका सम्मान करने का संदेश दिया। विद्यालय सचिव रामावतार जैन ने मुख्य अतिथि को सैश,स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह ने मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियां को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान व मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उनके द्वारा दिए गए योगदान का संदेश दिया। पधारे हुए अतिथियों, छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin