[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोयनका कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गोयनका कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

गोयनका कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

लक्ष्मणगढ़ : गोयनका शिक्षा एवं शोध संस्थान की इकाई गोयनका कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में मंगलवार को फ्रेशर्स पार्टी आगाज़ 2024 का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ गिरीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज के सीनियर छात्र-छात्राओं ने बी. फार्मेसी एवं डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल्लन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ एन रविंद्रा ने नवागंतुक छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह गोयनका कॉलेज के 20वें बैच की फ्रेशर पार्टी है एवं अभी तक पास हुए काफी छात्र छात्राएं ग्लोबल लेवल पर अच्छी पोजीशन पर कार्यरत है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर बी. फार्मेसी से विजय शर्मा को मिस्टर फ्रेशर तथा आनंदी को मिस फ्रेशर चुना गया जबकि डी. फार्मेसी से निरंजन को मिस्टर फ्रेशर तथा दानिया बेहलीम को मिस फ्रेशर चुना गया। जबकि लक्ष्य सैन को मिस्टर चार्मिंग, मनीषा स्वामी को मिस चार्मिंग एवं हिमांशु ढाका को परफेक्ट पर्सनालिटी चुना गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ विजय शर्मा, डॉ सुधीर कुमार, सीताराम स्वामी, ऋतू शर्मा, सुनील कुमावत, रवि कुमार, वीरेंद्र, सरिता, निखिल, अर्चित गुप्ता, हफ़सा गौरी, अमर सिंह, कुणाल पारीक सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिक शर्मा, ख़ुशी शर्मा, नेहा ठाकुर एवं कंचन सैनी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62