[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाटी बोले-हरीश चौधरी ने नई-नई हुड़दंग वाली नेतागीरी सीखी है:सभी को निपटाकर अकेले रहना चाहते हैं; नए लोगों को देख बौखला गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बहरोड़राजस्थानराज्य

भाटी बोले-हरीश चौधरी ने नई-नई हुड़दंग वाली नेतागीरी सीखी है:सभी को निपटाकर अकेले रहना चाहते हैं; नए लोगों को देख बौखला गए

भाटी बोले-हरीश चौधरी ने नई-नई हुड़दंग वाली नेतागीरी सीखी है:सभी को निपटाकर अकेले रहना चाहते हैं; नए लोगों को देख बौखला गए

बाड़मेर : लोकसभा चुनाव में हॉट सीट बनी बाड़मेर में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने कांग्रेस नेता और बायतु MLA हरीश चौधरी पर तंज कसते हुए कहा- वे सभी को निपटाकर अकेले रहना चाहते हैं। वे नए-नए लोगों को देखकर बौखला गए हैं। उन्होंने हुड़दंग वाली नेतागीरी नई-नई सीखी है। यह उनकी हार की बौखलाहट है जो कहीं न कहीं बता रही है कि चार जून को एक बदलाव हो रहा है।

इधर, 27 अप्रैल को बालोतरा एसपी ऑफिस का घेराव करने पर पचपदरा सीआई अमराराम की ओर से सोमवार को भाटी समेत 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करने, राजकार्य में बाधा और हाईवे जाम करने का आरोप लगाया है।

रविंद्र सिंह भाटी ने 27 अप्रैल को बालोतरा एसपी ऑफिस के आगे दिया था धरना।
रविंद्र सिंह भाटी ने 27 अप्रैल को बालोतरा एसपी ऑफिस के आगे दिया था धरना।

नई-नई हुड़दंग वाली राजनीति सीखी है
मंगलवार को मीडिया से बातचीत में भाटी ने हरीश चौधरी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि हरीश चौधरी काफी समय से डिप्रेशन से निकल रहे हैं। उनको लगा कि मैं सबको निपटाकर अकेले रह जाऊंगा। अब जब वो देखते हैं कि नए लोग आगे आ रहे हैं तो वे बौखला गए हैं। बड़े नेता और उनकी उम्र भी हो गई है। बौखलाहट होना लाजिमी है। भाटी ने कहा- उनको हुड़दंग करने का शौक है। नई-नई हुड़दंग वाली नेतागीरी सीखी है तो करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ हुआ नहीं।

भाटी ने ‘ए’ और ‘बी’ टीम पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी हार की बौखलाहट है। कहीं न कहीं पार्टियों को लगने लगा है कि हम हमारी हार का ठीकरा किस पर फोड़ें। ये एक-दूसरे पर लगे हुए हैं। मैं उनको कहना चाहूंगा कि आप आराम से उस हैंडपंप का पानी पी कर सो जाएं। चार तारीख को जनता जवाब देने के लिए तैयार है।

फोटो 27 अप्रैल को बालोतरा एसपी ऑफिस के घेराव का है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया है।
फोटो 27 अप्रैल को बालोतरा एसपी ऑफिस के घेराव का है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया है।

सरकार आवाज दबाना चाहती है, हम दबेंगे नहीं
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा की देव तुल्य जनता अपने बेटे और भाई पर विश्वास जरूर जताएगी। 4 जून को ऐतिहासिक परिणाम आएगा। बालोतरा में एफआईआर दर्ज होने के सवाल पर भाटी ने कहा कि सरकार सबकी आवाज को दबाना चाह रही है। मैं उनको बताना चाहूंगा कि न ऐसे कभी दबे हैं और न ही दबेंगे। जहां कहीं पर भी हक और अधिकारों की बात आई तो मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट चल रही है कि भाटी गिरफ्तारी दे सकते हैं, इसके जवाब में भाटी ने कहा- जल्द ही देंगे और निश्चित तौर पर देंगे। पहले तमाम तरीके के आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, इनका स्वागत है। भाटी ने कहा कि निष्पक्ष होकर आप जांच करवाएं। आरोपी जो भी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

फोटो 28 अप्रैल का है। भाटी ने अमीन खान से मुलाकात की थी।
फोटो 28 अप्रैल का है। भाटी ने अमीन खान से मुलाकात की थी।

मैं अमीन खान का अहसानमंद हूं
अमीन खान का कांग्रेस पार्टी से निष्कासन पर कहा- अमीन खान मेरे परिवार के हैं। वे हमारे क्षेत्र के वरिष्ठतम और कद्दावर नेता हैं। मैं उनकी इज्जत करता हूं और जीवन भर करता रहूंगा। उन्होंने कई सार्वजनिक मंच पर कहा कि यह मेरे बेटे जैसा है तो उन्होंने अपने बेटे पर आशीर्वाद जताया है। मैं उनका अहसानमंद हूं।

भाटी ने कहा कि तमाम पॉलिटिकल पार्टी के पास बड़ा-सा फंड, बड़े स्टारक प्रचार और नेता थे। सबसे बड़ी चीज हमारे थार की जनता को पता है कि ये तमाम लोग 26 तारीख तक आएंगे। इसके बाद अगर हमारे बीच में कोई रहेगा और बात सुनेगा तो वो रविंद्र ही रहेगा। थार की जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है।

भाटी ने कहा- मैं शिव की जनता को 5 साल का कहकर आया था। शिव भी बाड़मेर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। मैंने अपने जीवन के 50 साल इनके बीच में रहूंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62