मनुष्य ने प्रकृति का दोहन किया, अब जागने की जरूरत
मनुष्य ने प्रकृति का दोहन किया, अब जागने की जरूरत

सादुलपुर : प्रेरणा पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। देवेंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि मनुष्य ने प्रकृति का इतना दोहन किया कि आज शुद्ध जलवायु मिलना मुश्किल हो गया और अगर हम अभी भी नहीं जागे तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर मानव नाम की कोई चीज नहीं होगी। शिक्षाविद मनोज तिवारी, एपी चौबे, अजय कालीरावणा, सुरेश पूनिया, स्काउट मास्टर अमित डूडी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन स्काउट मास्टर अमरसिंह ने किया।