[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी के 8 दिन बाद नव-विवाहिता की मौत:नीलगाय आने पर पेड़ से टकराई स्विफ्ट डिजायर , पति की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी के 8 दिन बाद नव-विवाहिता की मौत:नीलगाय आने पर पेड़ से टकराई स्विफ्ट डिजायर , पति की हालत गंभीर

शादी के 8 दिन बाद नव-विवाहिता की मौत:नीलगाय आने पर पेड़ से टकराई स्विफ्ट डिजायर , पति की हालत गंभीर

सीकर : शादी के 8 दिन बाद ही नव-विवाहिता सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर स्विफ्ट डिजायर से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी पेड़ से टकरा गई। पति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसा दांतारामगढ़ इलाके में आज सुबह 2 बजे हादसा हो गया।

दांतारामगढ़ थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति को गंभीर हालत में चौमूं के बराला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

सोनू देवी की 16 अप्रैल को मनीष कुमार के साथ शादी हुई थी।
सोनू देवी की 16 अप्रैल को मनीष कुमार के साथ शादी हुई थी।

गाड़ी में पति-पत्नी थे सवार

थानाधिकारी ने बताया कि गाड़ी में मूंड घसोइ,डीडवाना-कुचामन जिले के रहने वाले पति-पत्नी सोनू देवी (21) और मनीष कुमार (24) सवार थे। दोनों सीकर के चक, (खाचरियावास) में मनीष के साढू की बहन की शादी में आए थे। शादी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

पेड़ से टकराने के बाद स्विफ्ट डिजायर का आगे का हिस्सा टूट गया।
पेड़ से टकराने के बाद स्विफ्ट डिजायर का आगे का हिस्सा टूट गया।

नीलगाय सामने आने से बिगड़ा बैलेंस

दोनों बुधवार सुबह करीब 2 बजे अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। गांव से 3 किलोमीटर दूर चक से करड वाली रोड पर गाड़ी के आगे एक नीलगाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया और पेड़ से टकरा गई।

हादसे की जानकारी पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गाड़ी से निकाला। युवक को चौमूं के बराला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता का शव परिजनों को सौंपा गया। मनीष बीकानेर में B.ed, BSTC की पढ़ाई करता था।

Related Articles