61 मरीजों की विटामिन डी-3 की निशुल्क जांच की
61 मरीजों की विटामिन डी-3 की निशुल्क जांच की
नीमकाथाना : शहर के जांगिड़ हॉस्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर में मंगलवार को निःशुल्क सीएमडी एवं विटामिन-डी-3 जांच शिविर लगाया गया। कैम्प में दूरदराज से आए 61 मरीजों की निशुल्क अस्थि घनत्व एवं विटामिन डी-3 की जांच की गई। जिन मरीजों की बीएमडी एवं विटामिन डी-3 लेवल कम था, उन्हें वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जांगिड़ और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मौसमी जांगिड़ ने केल्सियम एवं विटामिन डी-3 लेने की सलाह दी।
मरीजों को संतुलित आहार, दूध, योग एवं व्यायाम करने का परामर्श दिया गया। इस शिविर में रमेश, कपिल अभिषेक, रणवीर, अमर, समर्थ, अनिल आदि ने सहयोग किया। ये शिविर हर माह की 23 तारीख को निशुल्क आयोजित होता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036679


