[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा के घर के बाहर महिला की चेन लूटी:पीछे से आकर झपट्टा मारा, कपड़े फाड़ने लगा; CCTV में कैद हुई वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डोटासरा के घर के बाहर महिला की चेन लूटी:पीछे से आकर झपट्टा मारा, कपड़े फाड़ने लगा; CCTV में कैद हुई वारदात

डोटासरा के घर के बाहर महिला की चेन लूटी:पीछे से आकर झपट्टा मारा, कपड़े फाड़ने लगा; CCTV में कैद हुई वारदात

सीकर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के घर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। वह डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आकर बदमाश में झपट्टा मारा। करीब 15 सेकेंड तक महिला बदमाश से लड़ती रही लेकिन, वह कपड़े फाड़ने लगा और चेन खींच कर भाग निकला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके के जनता कॉलोनी की मंगलवार सुबह 4:45 बजे की है।

महिला जब बदमाश से संघर्ष करने लगी तो वह महिला के कपड़े फाड़ने लगा। ऐसे में महिला चौंक गई और बदमाश चेन तोड़कर भाग निकला।
महिला जब बदमाश से संघर्ष करने लगी तो वह महिला के कपड़े फाड़ने लगा। ऐसे में महिला चौंक गई और बदमाश चेन तोड़कर भाग निकला।

बाइक से उतरा युवक कपड़े फाड़ने लगा

संतोष महरिया (65) निवासी जनता कॉलोनी, वार्ड-57 नवलगढ़ रोड सीकर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- वह 23 अप्रैल सुबह करीब 4:45 बजे अपने घर से डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के घर के सामने तिराहे पर पहुंची तो बाइक सवार एक लड़के ने बाइक से नीचे उतर कर महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद लड़के ने महिला के कपड़े फाड़ने लगा और छीना-झपटी करने लगा।

CCTV में बाइक पर 3 और बदमाश नजर आए
CCTV में बाइक पर 3 और बदमाश नजर आए

CCTV में नजर आए 3 बदमाश

महिला ने खड़े होकर लड़के का सामना किया लेकिन नाकामयाब रही। बदमाश महिला के गले से सोने की चेन लूट कर भाग गया। छीना-झपटी के दौरान महिला को हल्की चोटें लगी हैं। लूट की पूरी वारदात तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीन बदमाश महिला से लूट करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles