धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

झुंझुनूं : चूरू बाईपास स्थित बंधे का बालाजी मंदिर में हनुमान प्रकटोत्सव पर सोमवार को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन सांस्कृतिक संध्या हुई।
मंदिर ट्रस्टी नरेशचंद्र गाडिया ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में मुंबई के जागो हिन्दूस्तानी समूह के कलाकारों ने इतनी शक्ति हमें देना…, सत्यम शिवम सुंदरम्…, है प्रीत जहां की रित सदा…, तेरी मिट्टी में मिल जावा…, मेरा रंग दे बसंती चोला…, दिन धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मंदिर परिसर में मेला लगेगा। इससे पहले शहर के सात स्थानों से 2600 ध्वज की पदयात्रा निकाली जाएगी। जो दोपहर तीन बजे रवाना होकर शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। जहां आरती के बाद भक्तों द्वारा बजरंग बली को ध्वज निशान अर्पित किए जाएंगे।
सुशील गाडिया, विश्वंभर गाडिया, दीनबंधु जालान, लक्ष्मीकांत लाठ, राजकुमार गाडिया, ओमप्रकाश परसरामपुरिया, पवन केडिया, सुरेंद्र गाडिया, रामाकांत गाडिया, एडीजे सोनिका पुरोहित, एडीजे तिरुपति गुप्ता, पारिवारिक न्यायालय के राजेश सिंघल, भाजपा के जिलाध्यक्ष बनवारी लाल, युवा नेता राजेश बाबल आदि मौजूद थे।