[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोर टु डोर कचरा उठाने लिए ट्रैक्टर-ट्राली दान की:दुलीचंद संघी चैरिटेबल ट्रस्ट के लोगों ने सरपंच को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोर टु डोर कचरा उठाने लिए ट्रैक्टर-ट्राली दान की:दुलीचंद संघी चैरिटेबल ट्रस्ट के लोगों ने सरपंच को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

डोर टु डोर कचरा उठाने लिए ट्रैक्टर-ट्राली दान की:दुलीचंद संघी चैरिटेबल ट्रस्ट के लोगों ने सरपंच को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

झुंझुनूं : दुलीचंद संघी चैरिटेबल ट्रस्ट ने डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए ग्राम पंचायत काजड़ा को एक ट्रैक्टर-ट्राली सौंपी है। इससे पहले गांव के माता रेजड़ी केजड़ी मन्दिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश द्वारकाधीश बंसल, ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश संघी व अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सरपंच मंजु तंवर को चाबी सौंपी। साथ ही सरपंच मंजु तंवर के कार्यों की प्रशंसा की। ट्रस्ट प्रतिनिधि पंडित भरत नागवान के मंत्रोचारण व पूजार्चना के साथ सभी अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया।

न्यायाधीश द्वारकाधीश बंसल ने कुलदेवी माता रेजड़ी केजड़ी मन्दिर में पूजा अर्चना करते हुए देश में खुशहाली की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से ग्राम में संचालित राजकीय विद्यालयों में बहुत सारे जनहित कार्य हुए हैं। ग्राम पंचायत की मांग व जरूरत अनुसार तथा स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर-ट्राली भेंट की गई है। आगे भी सार्वजनिक हितार्थ कार्यों में सहयोग देने के लिए सरपंच को आश्वासन दिया गया। सरपंच ने सम्पूर्ण ग्राम पंचायत की आभार व्यक्त किया।

इस दौरान ग्रामीणों की ओर से भामाशाहों का साफा पहनाकर व कटारी भेंट करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भामाशाह नरेश संघी, इंद्राज बंसल, नरेश चौधरी, ललित संघी,विकास संघी, सतीश गर्ग, राकेश बंसल, प्रताप नारायण संघी, सुबोध संघी, संजय कुमार सहित ग्रामीण शिक्षाविद मनजीत सिंह तंवर, ठा.भीम सिंह शेखावत, कैलाश नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, वैद्य जयप्रकाश स्वामी, नथमल नागवान,सत्यनारायण सिंगाठिया, विनोद सोनी,नाहर सिंह शेखावत, लक्ष्मीकांत जोशी,संदीप शेखावत,अशोक कुमावत, अक्षय शर्मा, कपिल गुर्जर, निखिल तंवर सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62