[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में ज्वेलर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो:बोला- सट्टा लगवाकर 35 लाख लूटे, 3 लोगों के बताए नाम; घर में ही लगाया फंदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में ज्वेलर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो:बोला- सट्टा लगवाकर 35 लाख लूटे, 3 लोगों के बताए नाम; घर में ही लगाया फंदा

जयपुर में ज्वेलर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो:बोला- सट्टा लगवाकर 35 लाख लूटे, 3 लोगों के बताए नाम; घर में ही लगाया फंदा

जयपुर : जयपुर में एक ज्वेलर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले ज्वेलर ने वीडियो भी बनाया, जिसमें कुछ लोगों पर सट्टा लगवाकर 35 लाख रुपए लूटने का आरोप लगाया। ज्वेलर ने अपनी मौत के जिम्मेदारों से 35 लाख रुपए लेकर घरवालों को दिलाने की पुलिस प्रशासन से अपील की है।

SHO (मुरलीपुरा) सुनील कुमार ने बताया- बंधु नगर, मुरलीपुरा निवासी राकेश प्रजापत (32) पुत्र श्रवण लाल प्रजापत ने सुसाइड किया है। वह अपने माता-पिता, भाई-भाभी, पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां रहता था। घर के नीचे ही श्री श्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान करता था।

सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे दुकान बंद करके घर के अंदर चला गया और 2 मंजिला मकान की छत पर बने स्टोर में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब आधे घंटे बाद ज्वेलर की भतीजी स्टोर में पहुंची तो वह फंदे से लटका मिला।

ज्वेलर ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया, जिसमें 3 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
ज्वेलर ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया, जिसमें 3 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

चाचा का शव देख जोर से चिल्लाई भतीजी
चाचा राकेश को फंदे से लटका देखकर भतीजी ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन भी छत पर पहुंचे तो स्टोर में राकेश को फंदे से लटका देखकर दंग रह गए। इसके बाद शोर मचा कर पड़ोसियों को बुलाया और फंदे से राकेश को नीचे उतारकर मणिपाल हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

मरने से पहले बनाया सुसाइड वीडियो
राकेश ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार योगेन्द्र राजावत उर्फ गोलू, डब्बू उर्फ विक्की शर्मा भौमियो जी मंदिर के पास रहता है।

इनके साथ नीलू बन्ना भी है, जिन्होंने मुझे शराब पिलाकर सट्‌टा खिलाया। ये मेरी मौत के जिम्मेदार है। इन लोगों ने मुझसे कम से कम 35 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस प्रशासन से मैं एक अपील करता हूं कि जो भी रुपए इन लोगों ने मेरे से लूटे हैं, वो मेरे घरवालों और बच्चों को मिल जाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin