सेना के जवान की राजकीय सम्मान से अंत्येष्टी:जम्मू कश्मीर में था तैनात, लंबे समय से चल रहा था बीमार
सेना के जवान की राजकीय सम्मान से अंत्येष्टी:जम्मू कश्मीर में था तैनात, लंबे समय से चल रहा था बीमार

चूरू : जिले के गांव बालरासर तंवरान निवासी भारतीय सेना के जवान कमल सिंह तंवर (22) का सोमवार को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में निधन हो गया। जवान कमल सिंह का आरआर दिल्ली सैनिक और मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जवान का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
13 दिसंबर 2019 में सेना में भर्ती कमल सिंह वर्तमान में जम्मू कश्मीर के कालू चक्क में 68 आर्मड में तैनात थे। जवान की अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव बालरासर की गई। बीकानेर आर्मी रेंज के द्वारा सलामी दी गई। इससे पहले जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा गांव में मातम छा गया। घर के आंगन में जैसे ही सैनिक की पार्थिव देह रखी गई तो उसे देखकर पिता रतन सिंह तंवर, माता, भाई व बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिवार के सदस्य घर के लाडले का शव देखकर बेसुध हो गए, जिनको परिवार के अन्य लोगों ने संभाला। जवान कमल सिंह काफी मिलनसार और मेहनती व्यक्तित्व के धनी थे। कमल बचपन से ही फौज में जाने के इच्छुक रहे। कमल अविवाहित था। जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया।