[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के राकेश ने दांतों से उठाया 50 किलो वजन:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, 52 वीडियो सिलेक्ट हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के राकेश ने दांतों से उठाया 50 किलो वजन:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, 52 वीडियो सिलेक्ट हुए

झुंझुनूं के राकेश ने दांतों से उठाया 50 किलो वजन:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, 52 वीडियो सिलेक्ट हुए

झुंझुनूं : झुंझुनूं के झाझड़ गांव के रहने वाले राकेश सैनी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें शीघ्र ही प्रमाण पत्र और मेडल मिलेगा।

दरअसल, राकेश ने अपने दांतों से 50 किलो का वजन उठाया। उन्होंने अपने स्टंट के वीडियो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजे थे। जिनके वीडियो को बुक में दर्ज कर लिया गया।

राकेश पारिवारीक स्थिति सही नहीं होने पर बीते 17 सालों से सूरत (गुजरात) में कपड़े की दुकान पर काम करते है। लेकिन लगातार अपने पैशन को भी फॉलो करते है। इसके लिए वे लगातार प्रयास करते है।

उन्होंने बताया- सूरत आने के बाद ज्यादातर समय काम में ही बीतने लगा। लेकिन 5 साल पहले शौक के तौर पर वर्कआउट स्टंट शुरू किया। इसी बीच इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए फॉर्म भर दिया। टीम ने स्टंट के वीडियो मांगे। 100 वीडियो भेजे जिनमें से 52 वीडियो का चयन हो गया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हो गया।

राकेश ने बताया कि वह न केवल इंडिया गोट टैलेंट में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते है, बल्कि मौका मिले तो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज करवाना चाहता है। वह इसके लिए तैयारी भी कर रहा है। राकेश बताते है कि यहां तक पहुंचने में उसकी पत्नी ने बहुत सपोर्ट किया है। राकेश के दो बेटे है और तीन छोटे भाई भी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin