[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:कलश यात्रा का हुआ आयोजन, शिव परिवार को कराया भ्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:कलश यात्रा का हुआ आयोजन, शिव परिवार को कराया भ्रमण

खेतड़ी में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:कलश यात्रा का हुआ आयोजन, शिव परिवार को कराया भ्रमण

खेतड़ी : खेतड़ी के चंद्रकांता मंदिर में सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ शिव परिवार को नगर भ्रमण भी करवाया गया। मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना शाह परिवार के सानिध्य में करवाई गई है।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में पंडित प्रकाश शास्त्री व प्रदीप शास्त्री ने मन्त्रोच्चार के साथ पूजा पाठ व प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन कर आहुतियां दी गई। इसके अलावा मंदिर परिसर में मां दुर्गा, श्याम बाबा, हनुमान, राधाकृष्ण सहित राम दरबार की मूर्तियां स्थापित की गई।

पंडित प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं।

मूर्ति स्थापना से पूर्व शिव परिवार को मुख्य बाजार, करोल बाजार, अंबे बाजार, चुणा चौक, हनुमान गढी होते हुए नगर परिक्रमा करवाई गई। नगर परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। प्रतिमा नगर भ्रमण व कलश यात्रा में शहर की अनेक महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान महा आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस मौके पर मुख्य यजमान आयुष शाह, अनामिका शाह, विजेश शाह, रमेश शाह, प्रदीप शाह, अशोक शाह, रघुनंदन शाह, आयुष शाह, प्रेम शाह, सुखराम केडिया, श्यामलाल कांकरीया, बुधराम गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, विजय गोयल, रामचन्द्र जोशी, समन्दर लाल गुप्ता, सुरेश शाह, नरोत्तम लाल मोदी, झाबर मल, बबीता गुप्ता, शकुंतला देवी, नेहा गोयल, उषा गोयल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles